
श्री श्री मरीमाई माता पूजा उत्सव में सुहागन महिलाओं ने सुहाग की सलामती व परिवार में सुख-समृद्धि की लिए कुमकुम पूजा की। कंस्ट्रक्शन कॉलोनी मैदान में चल रहा यह धार्मिक आयोजन अब अंतिम चरण में है। शुक्रवार को तीन सौ से सुहागन महिलाओं ने पूजा पंडाल में कुमकुम पूजा की। इस पूजा का उद्देश्य सुहाग की सलामती एवं परिवार में सुख-शांति के लिए की जाती है। इस मौके पर महिलाओं ने सुहाग के दीर्घायु की कामना करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कार्यक्रम को संपन्न किया हर साल इसी तरह से मरीमाई माता उत्सव पूजा समिति के द्वारा कुमकुम पूजा में शामिल होने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचती हैं और पति के दीर्घायु के साथ परिवार में सुख समृद्धि की कामना करती है पूजा अर्चना के बाद यहां महिलाओं को सुहाग के सम्मान भी प्रदान किए गए।मान्यता हे कि गर्मी में बढ़ते तापमान के कारण बच्चे और युवा अक्सर चिकन पॉक्स की चपेट में आ जाते हैं. इस बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए माता की पूजा की जाती है. ऐसे भी मान्यता है कि जब मां को विराजित कराया जाता है, तभी से मौसम में हल्की ठंडक आ जाती है.इस मौके पर महापौर भी पूजा कार्यक्रम में शामिल हुई।जिन्होंने माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश और शहर के खुशहाली की कामना की




