Site icon Grand Gumber News

विवाद करने वालो पर शांति बनाए रखने के लिए सरकंडा पुलिस की कार्यवाही,अशांति फैलाने वाले 5 अनावेदकों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर / दिनांक 5-09-23 को रात्रि करीबन 12 बजे मोपका क्षेत्र में वाद विवाद कर अशांति फैलाने संबंधी वीडियो वायरल होने पर ,वायरल वीडियो का त्वरित संज्ञान लेकर थाना सरकंडा से एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया था जो टीम के द्वारा मोप्क पहुचकर आवेदक खूबन कश्यप पिता राजेंद्र कश्यप निवासी आवासपारा मोपका सरकंडा बिलासपुर का पहचान कर , आवेदक से पूछताछ पर पता चला कि आनवेदकगणों द्वारा टहलने के समय घूरने की बात को लेकर आवेदक से वाद विवाद कर परेशान किया जा रहा है, वायरल वीडियो के आधार पर अनावेदको का पहचान कर सभी
1.भैरव साहू पिता शिव शंकर साहू उम्र 24 वर्ष
निवासी राजकिशोर नगर एफसीआई गोदाम के
पास सरकंडा

  1. राजा यादव पिता कमलेश यादव उम्र 25 वर्ष
    निवासी विवेकानंद फेस टू सरकंडा
  2. विष्णु साहू पिता मंत राम साहू उम्र 19 वर्ष
    निवासी दुर्गा नगर लिङ्गीयडीह सरकंडा
    4.राम साहू पिता स्वर्गीय रामदयाल साहू उम्र 21
    वर्ष निवासी विवेकानंद नगर मोपका थाना सरकंडा
  3. यश जायसवाल पिता स्वर्गीय रामेश्वर जायसवाल
    उम्र 32 वर्ष निवासी थाना कोतवाली बलौदा
    बाजार जिला बलौदा बाजार
    को गिरफ्तार कर ,प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया है
Exit mobile version