Site icon Grand Gumber News

विशाल मेगा मार्ट में लिफ्ट में फंसे 8 लोग, एक बच्चा और महिलाएं भी शामिल, तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप, एक घंटे बाद सभी को सुरक्षित निकाला गया…

बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को लिफ्ट में फंसने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। शॉपिंग के बाद घर लौट रहे 8 लोग थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर आ रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही रुक गई। फंसे हुए लोगों में 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल थे।करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहने से अंदर घबराहट और बाहर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मॉल स्टाफ और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं और बाहर खड़े परिजन व अन्य ग्राहक भी परेशान रहे।घटना के बाद मॉल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। न तो इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा था और न ही कोई तत्काल सहायता उपलब्ध थी। गनीमत रही कि समय पर रेस्क्यू हो गया, वरना यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

Exit mobile version