Site icon Grand Gumber News

विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब युवाओं सहित सर्व वर्ग ने बढ़-चढ़कर किया महादान

मंदिर चौक स्थित श्री आरोग्य धाम प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सह अपराध नियंत्रण मंच, छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सुबह से शाम तक चले इस शिविर में युवाओं सहित सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए रक्तदाताओं ने मानव सेवा की भावना के साथ रक्तदान किया।चिकित्सकीय टीम की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया।आयोजकों ने बताया कि एनीमिया, थैलेसीमिया और आपात स्थितियों में रक्त की कमी को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के समापन तक अधिक से अधिक यूनिट एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है जिसे पूरा भी किया जायेगा।रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ और समाज में इसकी भूमिका की जानकारी भी दी गई, जिससे लोगों में जागरूकता और बढ़ी।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को आयोजक संस्थाओं की ओर से प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या वर्ग से ऊपर मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से शिविर को सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही गई।

Exit mobile version