Site icon Grand Gumber News

विश्वकर्मा समाज ने तीन दिवसीय जयंती उत्सव का किया भव्य आयोजन, प्रतिभागियों का सम्मान

बिलासपुर विश्वकर्मा कल्याण समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 15 सितंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई थी। इसके साथ ही 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर झांकी निकाली गई इसके पश्चात 22 सितंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले और समाज में सामाजिक कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सभी बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सह भोज का आयोजन भी किया गया।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विश्वकर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए दुर्ग भिलाई रायपुर से भी कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए संस्थापना वर्ष से लेकर आज तक 44 वर्ष तक भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ आज तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अंबिका प्रसाद विश्वकर्मा और महिला अध्यक्ष मीना विश्वकर्मा के साथ बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग एक साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।

Exit mobile version