“”विश्वगुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647 वी जयंती भव्य मनाया जाएगा जिलास्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय।””
गुरु रविदास जी की जयंती पूरे विश्व में मांघी पूर्णिमा में मनाया जाता हैं।इस वर्ष भी 24.2.2024 दिन रविवार को बिलासपुर अहिरवार समाज द्वारा भव्य रूप से बिलासपुर में मनाया जाएगा।
जिलास्तरीय अहिरवार समाज की बैठक में जिला के सभी महिला व पुरुष पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया की प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास से गुरु रविदास जी की जयंती मनाया जाएगा।
बैठक का आयोजन संत रविदास नगर करबला स्थित भवन में किया गया जिसमे सभी के द्वारा निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की रूपरेखा सर्वप्रथम 24 तारीख को गुरु रविदास जी की आरती सुबह 8 बजे,9 बजे दयालबंद गुरुद्वारा के रागी जत्था द्वारा गुरु की अमृतवाणी किया जाएगा। 11 बजे से “”माता पिता स्व. श्रीमती मंटोरा देवी,श्रीमती शांति देवी, श्री आजूराम रायकर की स्मृति”” में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।
2 बजे बिलासपुर के सभी अहिरवार समाज के सदस्यो द्वारा गांधी चौक से भव्य शोभायात्रा ग्रुप में करबला,टिकरापारा,चिंगराजपारा,देवरीखुर्द,तालापारा, तारबहार,परसदा,मोपका व बिलासपुर अहिरवार समाज के सभी सदस्यों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का रूट सभी गांधी चौक में एकत्रित होकर जूना बिलासपुर, हटरी चौक,गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक,ईदगाह चौक,यातायात चौक,बौद्धविहार मंदिर मगरपारा,अग्रेसन चौक,पुराना बस स्टैंड होते हुए शोभायात्रा करबला संत रविदास नगर में आकर समाप्त होगी।
शोभायात्रा के पश्चात 6 बजे गुरु रविदास जी की महाआरती उसके बाद शहर के गणमान्य नागरिकों का स्वागत सम्मान और गुरु रविदास जी महराज की लंगर 8 बजे से रात 11 बजे तक व रात्रिकालीन गुरु रविदास जी की भजन कीर्तन पूरी रात किया जाएगा।
बैठक में गुरु की जयंती कार्यक्रम की चर्चा की गई बैठक में उपस्थित पदाधिकारी इंजिनियर कृष्ण कुमार रायकर,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्वरविदास समाज छत्तीसगढ,जिलाध्यक्ष शंकर अहिरवार,महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पालेकर, श्री सोनूलाल अहिरवार स्टेट बैंक मैनेजर,राजेश बांधेकर,नंदा कोरी,गोपाल रामपुरिक,संतोष हठीले,राम अहिरवार,कमल अहिरवार, नीलू बघेल,विनोद अहिरवार,दिलीप अहिरवार,कृष्ण कोरी,ममता लांझेकर,गीता हठीले, रमा सैगोर,अनिता भांडेकर,पूजा बांधेकर व अन्य अहिरवार समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम व बैठक की सूचना इंजिनियर कृष्ण कुमार रायकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सर्वरविदास समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा जानकारी बताई गई।





