
विश्व कैंसर दिवस पर 4 फरवरी को सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर के कैंसर विभाग द्वारा जन-जागरूकता रैली, सम्मान समारोह एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रातः रैली को अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें छात्र, चिकित्सक व कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के तहत कैंसर से स्वस्थ हुए मरीजों व उपचाररत कैंसर योद्धाओं का सम्मान किया गया तथा सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कैंसर के लक्षण, समय पर निदान व नई उपचार तकनीकों पर जानकारी दी। सिम्स प्रबंधन ने जिले में ही आधुनिक कैंसर इलाज उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।




