Site icon Grand Gumber News

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण हेतु हम कितने सजग? आगामी वर्षों में जल समस्या पर विचार और योजनाबद्ध कार्य करने की जरूरत।

जल का संरक्षण और भू जल स्तर को ऊपर उठाने प्रति वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता हैं। शुक्रवार को विश्व भर में जल दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य जल का संरक्षण करना है लेकिन पानी की बर्बादी आज भी जारी है, जल है तो कल है, शायद इसे लोग भूल चुके हैं और नल की टोटी खोल कर ही छोड़ देते हैं।

लाखों गैलन पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है, केवल जल दिवस मनाने भर से कुछ नहीं होता, इसके लिए भगीरथ प्रयास करना होगा। लोगों सहित प्रशासन जनप्रतिनिधि सबके सामूहिक प्रयास से ही जल का संरक्षण किया जा सकता है। कहीं नल में टोटी नहीं है, जिससे गैलनों पानी बर्बाद हो रहा है। तो दूसरी ओर गर्मी से पहले तालाब सूखने लगे है, गर्मी आने वाली है एक-एक बूंद के लिए लोगों को जद्दोजहत करते देखा जा सकता है। दूर-दूर से पानी भरकर लाया जाता है, उसके बावजूद भी पानी व्यर्थ में बहाया जा रहा है, विश्व जल दिवस केवल इवेंट बनकर ही रह गया है।

Exit mobile version