Site icon Grand Gumber News

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहर के बिलासा ताल गार्डन में पौधे लगाए।

हर एक मतदाता को वोटिंग के लिए मतदान केंद्र तक लाने जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहर के बिलासा ताल गार्डन में पौधे लगाए। स्वीप अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने आम के पौधे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पौधा जरूरी है, उसी प्रकार लोकतंत्र की मजबूती और जीवंत बनाए रखने के लिए हर वोट जरूरी है। सबसे उन्होंने 7 मई को मतदान करने की अपील की।

Exit mobile version