Site icon Grand Gumber News

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर युवोदय वालंटियर्स का जागरूकता अभियान मन की बात साझा करें संदेश के साथ ग्राम खुर्दुर में हुआ आयोजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर युवोदय के मनोबल स्वयंसेवकों ने कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुर्दुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों, किशोरों और महिलाओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए मन भारी लागे त बात करव और चिंता कम, मुस्कान ज्यादा जैसे संदेश दिए गए।

खेल, संवाद और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिला समन्वयक एनीरोज ने बताया कि यूनिसेफ समर्थित मनोबल कार्यक्रम के तहत ऐसे प्रयास पूरे जिले में जारी हैं।

Exit mobile version