Site icon Grand Gumber News

विश्व सायकल दिवस के अवसर सायकल रैली का आयोजन,स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल की बताई आवश्यकता

जांजगीर-चांपा संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण द्वारा रविवार को विश्व सायकल दिवस के अवसर पर फिटनेस को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल कराने के उद्देश्य से रविवार को सायकल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पामगढ़ अंबेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद।रहे।इस दौरान रैली खेलो इंडिया सेंटर शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर से कचहरी चौक होते हुए वापसी खेलो इंडिया सेंटर शासकीय ठाकुर छेदीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान रियली जिन-जिन मार्ग से गुजरी वहां साइकिल चलाने के फायदे और स्वस्थ जीवन में यह कितना कारगर है इसका संदेश देती गई इस दौरान युवाओं के साथ हर वर्ग ने इस रैली में सहभगिता जताते हुए दैनिक दिनचर्या में साइकिल चलाने का संकल्प भी लिया

Exit mobile version