Site icon Grand Gumber News

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस जवानों के लिए लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर 300 से अधिक कर्मियों का हुआ परीक्षण, विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य सुझाव

यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चेतना भवन पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें हृदय, श्वास, मधुमेह, रक्तचाप और अन्य बीमारियों की जांच की गई।

शिविर में आईएमए बिलासपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जवानों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने जवानों को ड्यूटी के साथ स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने और समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version