Site icon Grand Gumber News

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू तीर्थ यात्रियों की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों द्वारा कायराना हमला किया गया। जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थ यात्री मारे गए। इस घटना को लेकर आज संपूर्ण देशवासियों में आतंकवादियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने इस विभत्स एवम कायराना हमले की तीव्र भ्रत्सना करते हुए आतंकवादियो के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के राजीव अग्रवाल एवम बजरंग दल के रूपेश शुक्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है, हिंदूओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा करते हुए निवेदन करता है, कि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक और विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो। ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करें।

Exit mobile version