Site icon Grand Gumber News

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तखतपुर प्रखंड के तत्वाधान में सागर से भुलकेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा।

प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल तखतपुर प्रखंड के तत्वाधान में सागर से भुलकेश्वर तक विशाल कावड़ निकाली गई, जिसमें आसपास के 20 गांव के 1200 लोग शामिल हुए। भगवा वस्त्र पहने महिला पुरुष और बच्चे सहित बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, हाथ में कावड़ लिए बोल बम के नारे लगाते हुए कावड़ीये निकले, रास्ते भर में सड़क पर फूल बिछाकर भोले के भक्तों का स्वागत कर पूण्य लेने क्षेत्रवासी मौजूद रहे। मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की टीम भी साथ-साथ चल रही थी, सोमवार को तखतपुर के सागर से जल लेकर भूलेश्वरमहादेव की पैदल यात्रा की गई वहां जाकर भोलेनाथ को जल चढ़कर लोक मंगल कामना की गई।

Exit mobile version