Site icon Grand Gumber News

विष्णु देव साय बिलासपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में जन आशीर्वाद मांगने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भरनी परसदा में विशाल आमसभा को संबोधित करने पहुंचे।

प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय बिलासपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में जन आशीर्वाद मांगने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के भरनी परसदा में विशाल आमसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां पर विष्णु देव साय ने विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में मोदी जी ने देश को विकसित भारत बनाया, अब अगले 5 साल आप लोगों का सहयोग मिलेगा तो भारत और भी विकसित होगा। हर घर नल योजना के तहत घरों में जल पहुचाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि आयुष्मान योजना के तहत देश भर के सभी 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को शामिल किया जाएगा। जिससे सभी बुजुर्गों का 5 लाख तक मुक्त इलाज होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा जबकि ऐसा नहीं है, आरक्षण कभी समाप्त नहीं किया जाएगा और वही पीडीएस के तहत दिया जाने वाला चावल योजना भी आगे जारी रहेगा,जिससे अगले पांच साल तक अस्सी करोड़ हितग्राहियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि महतारी वंदना योजना भी आगे जारी रहेगी, यह जब तक हमारी सरकार है तब तक यह बंद नहीं होगी, हर महीने के पहले सप्ताह में पैसा खाता में डाल दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता, भाजपा नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version