Site icon Grand Gumber News

वीडियो वायरल: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा में एक युवक सरेराह दूसरे युवक की पिटाई कर रहा, मारपीट की वजह से ट्रेफिक जाम भी अव्यवस्था।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आप स्पष्ट देख सकते है कि किस तरह से एक युवक सरेराह दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। मारपीट की वजह से ट्रेफिक जाम होता भी इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है। इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है। क्योंकि एक तरफ पुलिस है जो लगातार आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों पर कार्यवाही करने का दावा कर रही है। चुनाव के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे पुलिसिया व्यवस्था की पोल खुल गयी है।

वायरल वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मगरपारा की बताई जा रही है। जिसमे सड़क किनारे एक पान दुकान के पास से एक गुट का लड़का बेल्ट लेकर सरेराह दूसरे युवक की पिटाई करता दिख रहा है। जिस वजह से पूरे सड़क की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी। हालांकि कुछ युवक मामले में समझाइश देते और मारपीट को छुड़ाते नजर आ रहे है। इस सम्बंध में जब सिविल लाइन थाना प्रभारी ठाकुर गौरव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत नही हुई है शिक़ायत के बाद कार्यवाही करेंगे। मतलब सिविल लाइन थाना प्रभारी भी इस मामले में कार्यवाही के लिए शिकायत का इन्तजार कर रहे है।

Exit mobile version