वीरेंद्र कुमार साहू बने शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता
बिंदेश्वर राम रौतीय प्रांता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सर्वसम्मति से संग के कार्य को सुचारू रूप से प्रगति प्रदान करने के लिए श्री वीरेंद्र कुमार साहू राजस्व विभाग जिला कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत स्थाई कर्मचारिय को आदेश जारी कर आज प्रांतीय प्रवक्ता बनाया गया।प्रांता अध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिय ने बताया कि वीरेंद्र कुमार साहू का संघ के प्रति निष्ठा और कर्मचारीयो के प्रति लगाओ और कर्मचारीयो के मांग को हमेशा संघ के बीच में लाने और बिना थके बिना आलस किया संघ के कार्य को अधिक ऊर्जा के साथ करने की इस भावना को देखते हुए उन्हें संघ का प्रांतीय प्रवक्ता बनाया गया है साहू पूर्ण रूप से इस पद के योग्य हैं और संघ के इस फैसले से संघ में काफी उत्साह का माहौल है और इस फैसले से सभी काफी खुश हैं। बिलासपुर जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल और राजेश कुमार कंवर ने साहू जी से सौजन्य मुलाकात कर दिया बधाई।





