Site icon Grand Gumber News

वूमेन एशिया बेसबॉल में बिलासपुर के खिलाड़ी ने लहराया परचम भारतीय टीम ने जीता सिल्वर मेडल, चीन में आयोजित प्रतियोगिता में होगी शामिल

चौथा वूमेन’ एशिया बेसबॉल क्वालीफायर प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में 23 से 29 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय महिला दल ने सिल्वर पदक प्राप्त किया ।जिसमें बिलासपुर जिले की नेहा यादव ने भी भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत और प्रदेश के लिए पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ‘ए’ पूल में रखा गया था।जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान,श्रीलंका और ईरान की टीम शामिल थी अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 15-04 से वही अपने दूसरे मैच में चीर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 02-01 से हराया जबकि अंतिम मैच में ईरान को 13-00 से हराकर सेमीफाइनल मैच में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला मेजबान थाईलैंड से हुआ

इस रोमांचक मैच में भारतीय महिला टीम ने 06-05 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल में इंडोनेशिया से बहुत ही रोमांचक मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 05-04 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा इसी के साथ भारतीय टीम ने अक्टूबर माह में चीन में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय महिला एशिया कप में अपनी जगह बनाई। नेहा यादव की वापसी पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत बैंड बाजा फूल माला पटाखों के साथ किया गया

Exit mobile version