Site icon Grand Gumber News

वृद्धाश्रम और शेल्टर होम में यातायात पुलिस ने मनाई अनोखी दीपावली बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद, बच्चों संग जलाए फुलझड़ियां

चेतना अभियान के तहत यातायात पुलिस बिलासपुर ने नागरिक संगठनों के साथ मिलकर वृद्धाश्रम और शेल्टर होम में अनोखी दीपावली मनाई। पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा कर उनका आशीर्वाद लिया और बच्चों संग फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान वृद्धाश्रम को सजाया गया, बुजुर्गों को शाल, श्रीफल और मिठाइयां दी गईं। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए और अपील की कि कोई भी परिवार अपने बुजुर्गों को अलग न करे।

कार्यक्रम में एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, यातायात विभाग के अधिकारी, स्वयं सिद्धा फाउंडेशन और अन्य सामाजिक संगठन शामिल रहे।

Exit mobile version