Site icon Grand Gumber News

वैज्ञानिक और पारदर्शी खनन से विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ और रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ, 43 खदानों को स्टार अवॉर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में कहा कि वैज्ञानिक, पारदर्शी और सतत खनन से राज्य विकास की नई कहानी लिख रहा है। इस अवसर पर आईएसएम धनबाद और छत्तीसगढ़ भौमिकी एवं खनन संचालनालय, तथा कोल इंडिया और सीएमडीसी के बीच एमओयू हुए। मुख्यमंत्री ने खनिज ऑनलाइन 2.0, डीएमएफ पोर्टल 2.0 और रेत खदानों की ई-नीलामी के लिए रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में 5 माइनिंग ब्लॉकों की एनआईटी जारी की गई, 9 खदानों को प्रिफर्ड बिडर आदेश दिए गए और पर्यावरण व सुरक्षा मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 43 खदानों को स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खनन नीतियों और डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता व राजस्व दोनों बढ़े हैं, जिससे छत्तीसगढ़ ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Exit mobile version