Site icon Grand Gumber News

व्याख्याता जे केसकर को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

व्याख्याता जे केसकर को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

बिलासपुर।श्रीमती जे. केसकर शिक्षिका (व्याख्याता, प्राणी विज्ञान) सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।अपने पूरे 36 साल की शिक्षकीय सेवा के बाद वर्तमान में स्वामी आत्मानंद शा. बहु.उ. मा. उत्कृष्ट हिन्दी मा. विघालय, दयालबंद बिलासपुर में 31 दिसम्बर 2023 को अध॔वार्षिकी सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवा निवृत्त किये जाने पर शाला परिवार की तरफ से विदाई कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. चंदना पाल की उपस्थिति में गरिमामयी ढ़ग से भावभीनी विदाई दी गई।इस खास मौके पर केसकर परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे और शालेय संस्था के सभी स्टाफ के द्वारा आकर्षक उपहार भेट स्वरूप दिया गया तथा डॉ. खुबालकर ने श्रीफल व शाल से श्रीमती केसकर मैडम को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह का कुशल संचालन डाॅ. भारती खुबालकर ने किया।केसकर मैडम की सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन किया। परिवार की मुखिया चंदना पॉल मैडम के उद्बोधन के साथ ,खुबालकर मैडम हाशमी सर, मल्होत्रा मैडम, मंजू गुप्ता मैडम,जेo जेo सिंह सर, आनंद सर, सोनार सर, साधना शुक्ला मैडम,सविता शुक्ला मैडम,गेंदले मैडम,स्मृति तिवारी मैडम, बानी मैडम, मिथलेश दुबे मैडम, अंजू केशरवानी मैडम,राजेंद्र साहू सर, विजय सोम सर, धर्मेंद्र साहू सर एवम् पूरे विद्यालय परिवार के द्वारा इस बिदाई समारोह पर अपना अमूल्य योगदान देकर इसे यादगार बनाया। हम सभी को केशकर मैडम अपने कार्यों और अपने बहुत अच्छे व्यवहारों के कारण हमेशा याद रहेंगी।

Exit mobile version