Site icon Grand Gumber News

व्यापम की परीक्षा में अब होगा मेटल डिटेक्टर का उपयोग,आधुनिक नकल प्रकरण पर व्यापम हुआ सख्त केंद्रों को दी जा रही हिदायत

व्यापम की परीक्षा में हुए नकल प्रकरण के बाद अब छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा का मंडल के द्वारा आने वाली परीक्षाओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के अंदर ना पहुंचे इसके लिए अब व्यापम सभी परीक्षा केंद्रों मैं मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करेगा यानी कि अब विद्यार्थियों को इस आधुनिक डिवाइस से होकर गुजरना होगा ऐसे में अगर कोई विद्यार्थी आधुनिक डिवाइस लेकर परीक्षा में शामिल होने का जोखिम उठाता है तो वह मेटल डिटेक्टर के माध्यम से पकड़ा जाएगा 20 जुलाई को जल संसाधन विभाग के सब इंजीनियर की परीक्षा का आयोजन होना है व्यापम के द्वारा इस परीक्षा में इस तकनीक का उपयोग किया जाएगा जिससे पिछले दिनों जिस तरह से डिवाइस के जरिए नकल का मामला सामने आया है उसे तरह के मामले सामने ना आए निश्चित तौर पर व्यापम के द्वारा या व्यवस्था कहीं ना कहीं निष्पक्ष परीक्षा करने को लेकर सभी सवालों पर विराम लगाने की एक कोशिश हो रही है और अभ्यर्थियों का भरोसा परीक्षा पर कायम रहे इसका भी प्रयास चल रहा है

Exit mobile version