Site icon Grand Gumber News

व्यापम की परीक्षा में नहीं दिखी अभ्यर्थियों कीरुचि ,रविवार को आयोजित परीक्षा में 10 से 15% ही रही उपस्थित…

बिलासपुर– छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में भर्ती परीक्षा 2023 के लिए तब आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर को शुरू हुई थी. व्यापम द्वारा 398 पदों के लिए आयोजित की जानी थी, तब विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हुआ.इसके बाद लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के चलते भर्ती प्रक्रिया पुरे डेढ़ साल टाल दी गईं. इस दौरान विभाग ने भर्ती स्थगित करने का फैसला भी लिया था. अंततः इस साल जनवरी मे छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में भर्ती परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन दो साल बाद 7 सितंबर को किया गया. लबा इंतजार करते बहुत से आवेदक इसे भुला बैठे, बहुतो को समय पर जानकारी नहीं हो सकी नतीजा बिलासपुर समेत केंद्र बनाये प्रदेश के दूसरे जिलो मे भी उपस्थिति बेहद निराशाजनक रही. जिले मे 33 परीक्षा केन्द्रो मे 9628 पंजीकृत मे से केवल 881 उम्मीदवार उपस्थित रहे यह 15% दर्ज किया. उम्मीदवारों ने कहा वे उम्मीद छोड़ चुके थे तभी जानकारी लगी. पूछे गए प्रश्नों के बारे मे भी प्रतिक्रिया दी.
कार्यालय सहायक, सहायक प्रबंधक, (फील्ड adhikari) सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक जैसे पदों को भर जाना है. रायगढ़ सारंगढ़ जशपुर रायपुर दुर्ग राजनांदगांव बिलासपुर अंबिकापुर और जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में पद भरे जायेंगे.

Exit mobile version