34.3 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

व्यापम परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क 265 पुलिसकर्मी तैनातफ्लाइंग स्क्वॉड के साथ सख्त निगरानी

बिलासपुर में होने वाली व्यापम परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। व्यापम की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी करने के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी कराई गई है। परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग स्कीम को लेकर विशेष गाइडलाइन दी गई है।इसी क्रम में पुलिस लाइन में बल को एकत्र कर अधिकारियों ने रणनीति तैयार की।सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों की जांच किस तरह से करनी है, किस तरीके से परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराना है।

यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी या लापरवाही न हो।सभी परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के लिए दो-दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।इसके अतिरिक्त कुल 11 फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं, जो सभी दस परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेंगे।पर्यवेक्षकों की सुरक्षा और निगरानी के लिए भी अलग से बल की व्यवस्था की गई है।पुलिस प्रशासन के अनुसार, कुल 265 सुरक्षाकर्मी इस परीक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वे अपने-अपने केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाएंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि व्यापम की यह परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो, जिससे अभ्यर्थियों को एक सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles