Site icon Grand Gumber News

व्यापार विहार स्मार्ट सिटी रोड पर विद्युत तारों की लापरवाही

पुराने बस स्टैंड में हुए राहुल सिंह चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह द्वारा एक और गंभीर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने नशे का इंजेक्शन ना देने पर अपने दोस्त गोलू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा अमरैया चौक की है। दीपक सिंह, जो राहुल सिंह की हत्या के बाद से फरार है, ने अपने दोस्त पर हमला करने के बाद इलाके में दहशत फैला दी है।घायल गोलू को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति में सुधार होने पर उसने पुलिस को आरोपी का नाम बताया। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की है। दीपक सिंह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार है और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है, और देखना होगा कि वह कब तक इस मामले का समाधान कर पाती है।

Exit mobile version