
सक्ती जिले मे नेशनल हाईवे एनएच-49 पर बनवारी वाटिका के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर को इतनी तेज टक्कर मारी कि हार्वेस्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद यादव निवासी सोनपैरी, थाना मंदिर हसौद, रायपुर के रूप में हुई है।गोविंद यादव हार्वेस्टर से फसल कटाई का कार्य कर रहे थे। जबकि हार्वेस्टर रायपुर निवासी का बताया जा रहा है जिसे राजेंद्र सरवानी द्वारा किराए पर चलवाया जा रहा था।

रायगढ़ से चांपा राखड़ खाली कर वापस लौट रहा ट्रेलर ने तेज रफ्तार से चलते हुए वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे खड़े हार्वेस्टर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और ट्रेलर व हार्वेस्टर को जब्त कर लिया है। सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच जारी है।




