24.7 C
Bilāspur
Sunday, April 5, 2026
spot_img

शक्ति वंदन संपर्क अभियान की शुरवात, आधी आबादी को साधने भाजपा की रणनीति

शक्ति वंदन संपर्क अभियान की शुरवात, आधी आबादी को साधने भाजपा की रणनीति
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा राष्ट्रीय केंद्रीय नेतृत्व ने समाज के सभी वर्गों को साधने की योजना बनाई है जिस पर बहुत तेजी से अमल भी शुरू कर दिया है देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के ध्येय से पार्टी ने शक्ति वंदन नाम से एक नया कार्यक्रम लेकर आई है जिसके अंतर्गत देश के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही एक करोड़ महिला स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क स्थापित कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ना है इस तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के महिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला के विषय वक्ता डा कृष्णमूर्ति बांधी ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हमे छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करना है इसके लिए प्रदेश में निवास करने वाली हमारी बहनों का समर्थन हासिल करना होगा पुरुषो के तुलना में ठीक आधी आबादी वाले इस वर्ग को महिला स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ के माध्यम है संपर्क स्थापित कर केंद्र और राज्य सरकार के महिलाओं के हित में किए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों का बखान करना है उनसे लोकसभा के चुनाव में मोदी सरकार के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए अपील करना है भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि यह अभियान फरवरी माह भर चलेगी जिला और विधानसभा स्तर पर महिला नेत्रियों और महिला जनप्रतिनिधियों की 25-25 की टीम बनाई गई है जो प्रत्येक विधानसभाओं में बूथ स्तर पर संपर्क स्थापित करेंगे महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती जयश्री चौकसे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत हमारे टीम की बहने शक्ति वंदन संपर्क अभियान के बैनर तले गांव गांव बूथों में स्वयं सहायता समूहों और एनजीओ संचालित कर रही बहनों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारियां प्रदान कर महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी हमारे निवास जिले में विभिन्न स्तरों में महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 31414 है जिनकी कुल सदस्य संख्या 325256 है जो लगभग आठ लाख मतदाताओं को सीधा प्रभावित करती है इस लिहाज से यह कार्यक्रम अत्यंत ही महत्वपूर्ण है कार्यशाला को जिला भाजपा के महामंत्री मोहित जायसवाल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पुनीता डहरिया रूखमणी कौशिक अवधेश अग्रवाल विक्रम सिंह घनश्याम रात्रि गायत्री साहू नूरिता कौशिक दीप माला कुर्रे भारती परते किरण मिश्रा नूरी दिलेन्द्र कौशिक नागेश्वरी साहू रामप्यारी यादव हरीश भाई नवरंग रूपाली गुप्ता ममता धनंजय दीपा सोनी संजीवनी ठाकुर पुष्पा तिवारी सीमा संजय सिंह अहिल्या राकेश वर्मा अंजना पंथ चांदना गोस्वामी नीना विश्वकर्मा शोभा कश्यप संतोषी देवांगन मंजू तिवारी रानू नामदेव रानू नामदेव मनोरमा गुप्ता जया पांडे राजेश्वरी गुप्ता गायत्री दुबे सरोज साहू शीलम विश्वकर्मा वंदना सिंह ठाकुर लक्ष्मी साहू कल्याणी साहू सीमा साहू मालती यादव रामप्यारी यादव नंदनी साहू वंदना सिंह ठाकुर कमला पटेल सहित महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles