Site icon Grand Gumber News

शनिचरी चौपाटी से जवाली मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति बेहाल, रेलिंग से जोड़कर घर का मुख्य द्वार बनाने से एक्सीडेंट का खतरा।

नाले में कूड़ा निस्तारण से जाम, गली में बदबू; वहीं सड़क पर ही कार, बाइक पार्किंग से यातायात भी बाधित।

यातायात के दबाव को कम करने नाले के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया था जो अब नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। हम बात कर रहे हैं शनिचरी चौपाटी से जवाली मार्ग को जोड़ने वाले इस सड़क की, रोटरी क्लब द्वारा नाले के ऊपर सड़क का निर्माण किया गया था, निगम के हैंड ओवर के बाद यह बदहाल हैं, राहगीर यहाँ से गुजरने से कतराते है।

नाले पर सड़क निर्माण से मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक दबाव कम होने की संभावना थी, इसके निर्माण के बाद निगम को हेण्ड ओवर कर दिया गया, निगम के अधीन आने के बाद इसका रखरखाव नही किया जा रहा है। बिजली का खंबा नहीं होने से रात होते ही यहां नशेड़ियों का जमघट लग जाता है, जिससे लोग यहां से आने जाने में कतराते हैं और वही इस सड़क पर गंदगी से उठते बदबू से भी लोग हलाकान हैं। घरों का गंदा पानी इस सड़क पर छोड़ दिया जाता है, देखरेख नहीं होने से यह चलने लायक नहीं रह गया है ।

वही नाले के ऊपर बने सड़क पर किसी प्रकार का दुकान या घर का मुख्य दरवाजा नहीं बनाने का नियम हैं, ताकि वाहन चलाने से हादसे नही हो, घर का निकासी होने से वाहन चालक और दरवाजे से निकलते लोगों में कोई दुर्घटना से बचा जा सके,इसका खुलेआम उल्लंघन हो रहा हैं। इसके बचाव के लिए लोहे का रेलिंग भी लगाया गया था।धीरे-धीरे यहां लोगों ने रेलिंग को काटकर अपने घरों का दरवाजा सड़क की ओर खोल दिया है। और वही दुकान भी सजने लगी है। जिससे वाहन चालकों के साथ हादसे होने का डर बना रहता है। यही नहीं यहां आसपास के लोग पार्किंग के लिए भी सड़क का उपयोग कर रहे हैं। बाकायदा टिन के शेड लगाकर यहां गाडियां भी खड़ी की जा रही है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम होने से यातायात प्रभावित हो रहा है, रह वासियों का कहना है कि यहां सफाई कर्मी भी नहीं आते जिससे गंदगी फैली रहती हैं, उन्होंने निगम को इस ओर ध्यान देने का निवेदन किया है।

Exit mobile version