Site icon Grand Gumber News

शनिचरी बाजार की दुकानों में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप समय रहते स्विच बंद कर बचाई गई बड़ी घटना, गर्मी में बेहाल हुए ग्राहक

बिलासा चौक से सटे शनिचरी बाजार में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक के बाद एक तीन से चार दुकानों में अचानक स्पार्किंग के साथ शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई। घटना के वक्त दुकानों में ग्राहक मौजूद थे, जो शॉर्ट सर्किट होते ही बाहर की ओर भागने लगे।हालात बिगड़ते इससे पहले ही सतर्क दुकानदारों ने तत्काल अपने-अपने दुकानों के बिजली स्विच बंद कर दिए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्षमता से अधिक लोड होने के कारण यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई।घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे दुकानदारों के साथ ग्राहक भी उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

Exit mobile version