Site icon Grand Gumber News

शनिचरी बाजार के अवैध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्यवाही, 55 दुकानों को जारी किया नोटिस।

अवैध निर्माण में बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिचरी बाजार की दो दुकानों को सील कर दिया गया है। अवैध निर्माण को लेकर निगम ने 55 दुकानों को नोटिस जारी किया था। इसके बाद कार्यवाही कर 12 दुकानों की अस्थाई शेड को हटा दिया गया। दरअसल व्यापारी दुकानों के बाहर अव्यवस्थित तरीके से सामान रखते थे। जिसके चलते यातायात बाधित हो रही थी।

नोटिस देने के बाद यहां कार्यवाही की गई। लगातार शिकायत मिलने के बाद निगम अमले ने कार्यवाही कर सड़क पर फैली दुकानों को हटाया। बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में शनिचरी बाजार के दो अवैध दुकानों को सील भी किया गया। अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्यवाही करते निगम के अमले का लोग विरोध करने लगे लेकिन निगम अमले ने इसके बावजूद अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि आदेशानुसार शहर के हर क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Exit mobile version