Site icon Grand Gumber News

शनिचरी मे यातायात व्यवस्था ध्वस्त, जाम कि स्थिती निर्मित, स्थानीय व्यापारियों की मांगे की ट्रैफिक पुलिस उपलब्ध कराई जाए

बिलासपुर शनिचरी मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से नगर निगम ने बिलासा चौक से मछली मार्केट जाने वाले मार्ग पर स्थित डिवाइडर को तोड़ दिया। डिवाइडर इस उद्देश्य के साथ तोड़ा गया था ताकि वहां पर यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके और वहां पर वाहन खड़े करने वाले लोग वाहन खड़ा ना करें लेकिन डिवाइडर टूटने की कार्यवाही के बाद से ही स्थिति और बिगड़ चुकी है हालात कुछ ऐसे हैं कि डिवाइडर हटाने के बाद लाइन से वहां चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन लगाए जाते हैं

स्थानीय व्यापारियों ने भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शनिचरी मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था इतनी ध्वस्त हो गई है। कि ग्राहक यहां आना पसंद नहीं करते जिसका कारण यहां पर होने वाली ट्रैफिक है ग्राहकों को गाड़ी खड़े करने के लिए उचित जगह नहीं मिलती है घंटो जाम की स्थिति निर्मित होती है जिसकी वजह से शनिचरी बाजार में ग्राहकों का आना काम हो गया है। उन्होंने उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग की है।

व्यपारीयो ने निगम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि निगम और ट्रैफिक पुलिस आकर खाना पूर्ति कर चली जाती है स्थिति दोबारा वैसे ही निर्मित हो जाती है जरूरी है कि यहां पर एक ट्रैफिक सिपाही तैनात किया जाए ताकि यहां पर अवस्थित तरीके से वाहन खड़ा करने वालों के ऊपर जुर्माना और चालानी कार्यवाही हो जिससे स्थिति में कुछ सुधार की उम्मीद हो सकती है।

Exit mobile version