Site icon Grand Gumber News

शनिचरी रपटा मार्ग पर ठेला गुमटी वालों के बेजाकब्जा पर निगम ने की कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ का लोक पर्व भोजली मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले शनिचरी रपटे के भोजली घाट जाने वाले मार्ग पर ठेला गुमटी वालों ने बेजा कब्जा कर लिया था, रपटा के किनारे बांस का तंबू बना लिया गया था जिससे घाट तक जाने में लोगों को परेशानी हो रही थी, निगम में शिकायत के बाद अमले ने कार्यवाही शुरू करते हुए शाम तक भोजली घाट मार्ग को व्यवस्थित और सुचारू बना दिया।

लोगों की मांग है की भोजली घाट का संरक्षण किया जाए और इस क्षेत्र को बेजामुक्त रखा जाए,साथ ही साफ सफाई भी होती रहे,जिस तरह से छठघाट का सौंदर्यीकरण किया गया हैं, वैसे ही इसे सजाया जाए, निगम की कार्यवाही के बाद ठेले वाले भागते नजर आये।

Exit mobile version