Site icon Grand Gumber News

शनिवार को दोपहर में हुई तेज बारिश से जलमग्न हुआ पुराना बस स्टैंड, यातायात हुई बाधित।

साल की पहली झमाझम बारिश से बिलासपुर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड राजीव प्लाजा के आसपास का इलाका शनिवार को जल मग्न हो गया। पिछले कई दशकों से यहां यही स्थिति है। इसके निराकरण के लिए यहां सड़क को महीनो बाधित कर बड़ा नाला निर्मित किया गया था, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं दिखा। शनिवार दोपहर की तेज बारिश के बाद इस इलाके में कई-कई फीट पानी भर गया, जिसमें सड़क और दुकान के सामने पार्क किए गए वाहन डूब गए। तो वहीं कुछ दुकानों में भी पानी घुसने लगा, जिससे व्यापारी परेशान होते रहे।

इसे लेकर कई बार मास्टर प्लान बनाया गया, लेकिन यह समस्या खत्म होती नजर नहीं आ रही। बताया जाता है कि बिलासपुर का आकार किसी कटोरे की तरह है। इसी कारण से बारिश के तुरंत बाद यहां कई फीट पानी भर जाता है। शनिवार को हुई बारिश के बाद यहां आवागमन तो प्रभावित हुआ ही साथ ही कारोबारी दिक्कत भी सामने आई। वहीं आम लोगों ने भी इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।

Exit mobile version