Site icon Grand Gumber News

शनिवार को राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के बगल में नेत्रदान जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए शिविर का आयोजन।

देशभर में लगभग एक लाख लोग अंधत्व के शिकार हे। जिन्हें किसी कारणवश अपने आंखो की रोशनी गवानी पड़ी है। वही इन नेत्रहीन लोगो के लिए जीवन बन सकते हैं वे लोग जो अपने मृत्यु के पश्चात अपने नेत्र का दान कर सकते हैं। इसी कार्य के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए शनिवार को राजकिशोर नगर स्थित शनि मंदिर के बगल में नेत्रदान जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसके विशेषज्ञों ने नेत्रदान के महत्व को बताते हुए कहा कि उनके नेत्र कई लोगो को रोशनी दे सकते हैं। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताता की मृत्यु के छ घंटो के तक नेत्रदान किया जा सकता है। वही बहत्तर घंटो के अंदर उसका उपयोग किया जा सकता है। शिविर में लगभग छह लोगो ने नेत्रदान करने की पहल की है।

Exit mobile version