Site icon Grand Gumber News

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की बहनों के द्वारा बिलासपुर शहर के सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन।

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की बहनों के द्वारा बिलासपुर शहर के सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई बहनों का सबसे पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया गया। उनके द्वारा कहा गया कि हम पुलिस विभाग के अधिकारियों, शिक्षा विभाग के डॉक्टर एवं बिलासपुर शहर के पत्रकारों को रक्षा सूत्र बांधकर त्यौहार मना रहे हैं।

ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह सारे लोग अपने-अपने काम के व्यस्तता के कारण राखी नहीं बंधवा पाते हैं और अपने परिवार से दूर हमारी किसी न किसी तरीके से रक्षा करते हैं। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद ने पहल किया कि संगठन के जितने भी कन्याएं एवं महिलाएं हैं।

सभी के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हांकित करें जो काम के कारण राखी नहीं पहन पाते हैं इससे कई तरह की समस्याएं दूर होंगे जैसे कि अक्सर देखा जाता है। कि कई बहनों के भाई नहीं होते हैं तो कई भाइयों के बहन नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई बहनों की कमी को पूरा कर सके। विगत 6 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद की महिलाओं के द्वारा कई प्रकार से विभिन्न विभागों में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और यह निरंतर चलता रहेगा।

Exit mobile version