23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1200 वाहन चालक पकड़े गए, 1.14 करोड़ का जुर्माना

बिलासपुर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीते एक महीने की जांच में कुल 1200 शराबी और नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़कर उनके प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में कार्रवाई लगातार जारी है। ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। केवल एक माह में 1200 चालकों पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला।पुलिस का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों और मवेशियों के लिए भी खतरा है। आदतन शराबियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों को भी चेताया गया है कि नशेड़ी चालकों को गाड़ी सौंपने पर कार्रवाई उनकी भी होगी।यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शराबी चालकों के साथ सफर न करें और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles