Site icon Grand Gumber News

शराबी कार चालकों ने 2 गाभिन गायों को मारी टक्कर, मौके पर ही दोनों गायों की हुई मौत।

बरसात के मौसम में सड़क पर मौजूद गाय दुर्घटनाओं का सबब बन रही है, तो वहीं कई मामलों में लापरवाह वाहन चालकों की वजह से न सिर्फ दुर्घटनाएं हो रही है बल्कि गायों की जान भी जा रही है। ऐसे ही एक घटना सकरी थाना क्षेत्र में हुई। गुरुवार रात को पशुपालक भारत लाल यादव अपनी दो गाभिन गायों को चराते हुए डेंटल कॉलेज पेंडारी से काठा कोनी की ओर जा रहा था कि तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 08 के 2239 के चालक ने लापरवाही और खतरनाक तरीके से दोनों गायों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गायों की मौत हो गई।

कार में कुछ युवक और युवती सवार थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब पिया हुआ था। कार चालक फास्टरपुर मुंगेली निवासी कमलेश दिवाकर बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों गायों की कीमत ₹50,000 बताई गई है। आरोप लगाया गया कि शराब के नशे में कार चालक ने टक्कर मारकर गायों की जान ले ली।

Exit mobile version