Site icon Grand Gumber News

शराबी ट्रैक्टर चालक ने पेड़ से टकराया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला पुलिस अब तक बेखबर, तोरवा थाना की लापरवाही उजागर

तोरवा थाना क्षेत्र के ठाकुर ढेका में गुरुवार रात करीब 9 बजे शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में नियंत्रण खोते हुए ट्रैक्टर को पेड़ से टकरा दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई राहगीर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर सुरेंद्र बोले का है और चालक नशे में बेकाबू होकर ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि यदि ट्रैक्टर किसी राहगीर से टकराता तो जानमाल की भारी हानि हो सकती थी।सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना के घंटों बाद भी पुलिस के पास इसकी जानकारी नहीं पहुंची। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तोरवा थाना इस घटना से पूरी तरह बेखबर है और पुलिस की ऐसी लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस मामले को संज्ञान में लेती है और दोषियों पर कार्रवाई होती है।

Exit mobile version