
शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चलाते हुए पैदल यात्री और ऑटो को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन गोयल निवासी भटगांव जिला सूरजपुर ने 4 जनवरी की राभाटापारा केरा रोड पर पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस जांच में आरोपी के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार और शराब की बोतलें जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




