Site icon Grand Gumber News

शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद, ब्लेड मारकर किया घायल,सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग आरोपी को लिया हिरासत में

थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा में सोमवार को शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। आत्मानंद स्कूल के पास हुई झड़प में विधि से संघर्षरत बालक ने अपने साथी यशवंत उर्फ बाला निवासी कुंदरा पारा तिफरा पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथ पर चोटें आईं।जानकारी के अनुसार, दोनों ने साथ में शराब पी थी और घूमते समय किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान यशवंत ने साथी को “चोर” कह दिया, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई होने लगी। इसी बीच नाबालिग ने ब्लेड निकालकर वार कर दिया।घायल यशवंत को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version