Site icon Grand Gumber News

शराब के पैसे को लेकर चाकूबाजी, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई दो बदमाश गिरफ्तार, धारदार चाकू जब्त

थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इंकार करने पर गाली-गलौच, मारपीट व चाकू से वार करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोमल देवांगन उर्फ करन और तुलेश्वर दिवाकर उर्फ गोलू को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version