Site icon Grand Gumber News

शराब के पैसे को लेकर हमला और शांति भंग की आशंका पर पुलिस सख्त सरकंडा में आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी में 4 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर विवाद और मारपीट करने वाले आरोपी दिनेश जायसवाल उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद करते हुए बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चार व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Exit mobile version