Site icon Grand Gumber News

शराब के पैसों के लिए युवक पर चाकू से वार ,सरकण्डा पुलिस ने आरोपी व दो नाबालिग को दबोचा…

बिलासपुर :- सरकण्डा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक माह पूर्व हुई वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज पासी उर्फ किट्टू पासी और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मामला 10 जुलाई की रात का है, जब प्रार्थी कन्हैया चंद्रकार से आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था।पुलिस की जांच में मुखबिर की सूचना पर आरोपियों का पता चला।पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को उनके घर से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और पंकज पासी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू बरामद हुआ। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version