
इन दिनों अपराधी शराब पीने के लिए किसी से भी पैसे मांगना अपना अधिकार समझने लगे हैं। कुम्हारपारा में पूर्व मेयर के पुत्र और भाजपा नेता महेंद्र जायसवाल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए और न देने पर चाकू मारने की कोशिश हुई।

किसी तरह वे बचकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। इधर बिल्हा क्षेत्र में भी पत्रकार कमल किशोर गर्ग के घर शराब पीने के लिए पैसे मांगने आदतन बदमाश उडगन निवासी मनहरण बंजारे पहुंच गया ।उसने यह तर्क दिया कि पत्रकार आजकल खूब पैसे कमा रहा है इसलिए शराब पीने के लिए पैसे दो।

जब कमल किशोर गर्ग ने पैसे देने से मना किया तो मनहरण बंजारे ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मनहरण बंजारे को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।





