Site icon Grand Gumber News

शराब के लिए पैसे न मिलने पर बहन से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार कोटमीसोनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

थाना अकलतरा अंतर्गत कोटमीसोनार क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा में महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत कुमार टंडन ने शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे मांगे थे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर में रखे टीवी, बिजली बोर्ड व टेबल फैन में तोड़फोड़ की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने जुर्म स्वीकार किया।आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Exit mobile version