28.3 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने बेसबॉल स्टिक व डंडा किया जब्त

शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों किशन चौरसिया और करण चौरसिया निवासी मुनुन्द जांजगीर ने 4 जनवरी की शाम एक युवक को रोककर शराब के लिए पैसे मांगे और इनकार करने पर हॉकी स्टिक व डंडे से हमला किया।पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर उनके कब्जे से 2 नग बेसबॉल/हॉकी स्टिक व लकड़ी का डंडा जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles