
जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। प्रार्थी लक्ष्मण कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने गोविंद टंडन और युवराज गोयल दोनों निवासी ग्राम मुलमुला, के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।




