Site icon Grand Gumber News

शराब के लिए पैसे मांगने पर गला काटने वाला आरोपी गिरफ्तार 12 घंटे में चांपा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, चाकू जप्त

जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चांपा पुलिस ने फरार आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा ने पड़ोसी मंगलूराम यादव पर धारदार चाकू से गले पर प्राणघातक हमला कर मौके से फरार हो गया था।पुलिस के अनुसार 29 दिसंबर 2025 की शाम आरोपी ने शराब पीने से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मंगलूराम यादव पर चाकू से हमला किया, जिससे गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रार्थी को उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना चांपा में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version