31.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

शराब घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 16 मालवाहक वाहन जब्त डिस्टलरी से सरकारी दुकानों तक अवैध सप्लाई का खुलासा

बिलासपुर में शराब घोटाले की जांच के बीच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। जांच में सामने आया कि कोटा की वेलकम डिस्टलरी और सरगांव की भाटिया वाइंस से शराब को सीधे शासकीय दुकानों तक पहुंचाने के लिए संगठित नेटवर्क बनाया गया था।EOW को मिले डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों से खुलासा हुआ कि इन वाहनों का उपयोग बार-बार अवैध परिवहन में किया जा रहा था।

कार्रवाई के तहत वेलकम डिस्टलरी से जुड़ी 8 और भाटिया वाइंस से जुड़ी 8 गाड़ियों को जब्त किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि ये वाहन मालिकों के बजाय कर्मचारियों और करीबी लोगों के नाम पर खरीदे गए थे, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।फिलहाल EOW की नजर अब केडिया डिस्टलरी पर भी है, जहां इसी तरह के अवैध परिवहन के संकेत मिले हैं। एजेंसी वाहनों के मालिकों और उनके बैंक खातों की जांच कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles