इधर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और न देने पर गाली गलौज मारपीट करने वाले राज बुधवानी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। राज बुधवानी ने बुधवार को नरेंद्र सोनी नामक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे और नहीं देने पर गुंडागर्दी करते हुए उसके साथ मारपीट की थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे रेलवे ट्रैक के पास से घेराबंटी कर पकड़ा। बिलासपुर पुलिस इस तरह के गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने की बात कह रही है और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत अपराध भी पंजीकृत किये जा रहे हैं।
शराब पीकर पैसे मांगने और न देने पर गाली गलौज, मारपीट करने वाला राज बुधवानी गिरफ्तार।

